फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान की बाइक डिवाइडर से टकराई, दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के मठउचौरी गांव निवासी सेना के जवान कन्हैया यादव (36) सोमवार को सड़क हादसे में मुगलसराय में मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह अपने मामा दिनेश यादव को लेकर मुगलसराय जा रहे थे।
विज्ञापन

मठउचौरी गांव निवासी सेना के जवान कन्हैया यादव (36) आसाम में तैनात थे। वह बीते 14 अगस्त की सुबह घर मठउचौरी पहुंचे थे। वह अपने ननिहाल चले गए। दूसरे दिन वह अपने मामा दिनेश यादव को बाइक से छोड़ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर छोड़ने जा रहे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों कोहराम मच गया। शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग परिवार के लोगों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें