फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में हवलदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के बवाड़ा गांव निवासी एवं जालंधर में सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत जवान की बीते दिनों सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलते ही जहां घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बुधवार की देर शाम तक शव आने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र के बवाड़ा गांव निवासी स्व. अयोध्या यादव के पुत्र अवधेश यादव (44) जालंधर सिग्नल कोर में हवलदार पद पर तैनात थे। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे अपने तैनाती स्थल जालंधर बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान एक वाहन से बाइक की टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर यूनिट के सैन्य कर्मी उन्हें लेकर सीधे आर्मी अस्पताल पहुंचे, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सैन्य कर्मियों की घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। पत्नी मंशा यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होते गांव के लोग वहां पहुंच गए और बिलख रहे लोगों का ढांढस बंधाने में जुट गए। परिजनों ने बताया कि देर शाम तक शव आने की उम्मीद है। आने पर बवाड़ा गांव गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले थे अवधेश
सुहवल। परिवार वालों की माने तो हवलदार अवधेश यादव वर्ष के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले थे। 1997 में सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ थे। मृतक के पिता अयोध्या यादव सेना से ही कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त थे, जो अब इस दुनिया में नहीं है। मां शारदा देवी का भी पहले ही निधन हो चुका है। पत्नी मंशा, पुत्र अमन सिंह यादव, पुत्री अंजली सिंह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही ग्रामीण शव आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें