फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आर्मी ग्रीन, करमपुर रेड और स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ ने जीते अपने मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। करमपुर के मेघबरन स्टेडियम में पांच दिवसीय 27वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह-ठाकुर तेज बहादुर सिंह इनामी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता मंगलवार को प्रारंभ हुई। जिसमें आर्मी ग्रीन, करमपुर रेड व स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ ने विरोधी टीमों को हराकर अपने अपने मैच जीत लिए।
विज्ञापन

पहला मैच आर्मी ग्रीन व साईं लखनऊ के मध्य हुआ। जिसमें आर्मी की ओर से जयदीप ने 7वें मिनट में एक व प्रदीप सिंह ने 38 व 57वें मिनट में दो कुल तीन गोल से विरोधी टीम को पराजित किया। साईं लखनऊ कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे मैच में करमपुर रेड ने एचजीपीएल पंचकूला को 9-0 से हराया, जिसमें मोनू, नीरज, राहुल, मंजीत, दिलीप के एक-एक और रवि व आकाश के दो-दो गोल उल्लेखनीय रहे। जबकि तीसरे मैच में स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ ने एनई रेलवे को 3-0 से हरा दिया। इसमें ज़ैद की ओर से एक और आतिफ के दो गोल शामिल रहे। इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट के महंत संतोष बाबा उर्फ सतुआ महाराज ने मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक स्व. तेज बहादुर सिंह के चित्र पर दीप प्रज्वलित व खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान कर खेल का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि मेघबरन स्टेडियम जनपद ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल की पहचान बन चुका है। यहां से खेल कर निकले युवा पूरे विश्व में देश का परचम लहरा रहे हैं। स्टेडियम के प्रबंधक व पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने कहा कि स्व. तेजू भैया की लगाई नर्सरी से निकले हाकी के खिलाड़ी विश्व स्तर पर करमपुर और जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस दौरान वाराणसी स्थित रविदास मंदिर के पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण दास व डालियां मठ के महंत पप्पू गिरी, रमाशंकर सिंह हिरन, गंगासागर सिंह, अनिकेत सिंह चीकू, आशुतोष सिंह शालू, डा. नागेंद्र पाठक, भाजपा नेता रामतेज पाण्डेय, महंत पप्पू गिरी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रविदास मंदिर वाराणसी के पीठाधीश्वर भारत भूषण दास व संचालन डा. नागेंद्र पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें