जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवैथा गांव में मंगलवार को भूमि विवाद में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि गांव के ही सौदागर‚ बबलू‚ शंभू, नागेंद्र ने महिला मंतोरा देवी और पुत्र विशाल को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के पति की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर आरोप लगाया कि दो युवक बीते 13 जनवरी की सुबह घर से निकली दो किशोरियों को बहला फुसलाकर भगा ले गए। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। पीड़िताओं के पिता ने बताया कि 13 जनवरी की सुबह पुत्री गांव की ही एक सहेली के साथ घर से वनदेवी पूजा करने के लिए निकली थी। जब देर शाम को घर नहीं लौटी हैं तो खोजबीन शुरू किया गया। पता चला कि दो युवक एक साथ मिलकर पुत्री के साथ उसकी सहेली को कहीं बहला फुसलाकर भाग ले गए हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन जारी है। संवाद