फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तिहरे हत्याकांड में आरोपियों पर आरोप तय करने के लिए बहस पूरी, 25 नवंबर न्यायालय सुनाएगा आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र में बीते वर्ष 2025 दिसंबर में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपियों पर आरोप तय करने के लिए शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट संजय के लाल की अदालत में बहस पूरी हो गई।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की न्यायालय ने बहस सुनने के बाद 25 नवंबर को आदेश सुनाने की तिथि तय की गई है। अभियोजन के मुताबिक 24 दिसंबर 2025 की रात खेलू राय पट्टी में जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय आरोपियों ने विक्की सिंह, अंकित सिंह और सौरभ सिंह की हत्या कर दी थी। हत्याकर शव पोखरे में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
हत्याकांड के आरोपियों पर आरोप चार्ज की सुनवाई हुई। अभियोजन के मुताबिक, सजा के बिंदु पर दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने आदेश सुनाने के लिए पत्रवाली सुरक्षित कर ली। साथ ही उक्त तिथि नियत की है। मालूम हो कि बीते 24 दिसंबर की रात हत्यारों ने तीन युवकों विक्की सिंह, सौरभ सिंह और अंकित सिंह की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

हत्या करने के बाद आरोपियों ने शवों को तालाब में फेंक दिया था। दो शव 25 दिसंबर को ही बरामद किए गए थे। जबकि तीसरे युवक की काफी तलाश की गई, जिसके बाद तालाब का पानी निकालने के बाद बीते 30 दिसंबर को शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने विक्की के भाई की तहरीर पर 25 दिसंबर को 12 नामजद के अलावा कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें