फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जमा कराए डेढ़ हजार असलहे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई कर रही है। अब तक जहां पुलिस ने दो हजार में से डेढ़ हजार असलहे जमा कराए हैं तो वहीं 173 को मिनी गुंडा एक्ट और 52 को गुंडा एक्ट में पाबंद भी किया है। क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी ने मंगलवार की शाम को भांवरकोल थाना क्षेत्र के गांव कुंडेसर और शेरपुर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर जानकारी दी साथ ही लोगों से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील किया। कहा कि जो भी प्रत्याशी मतदाताओं को किसी तरह का उपहार या प्रलोभन देते पाया जाएगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई तो होगी ही उसको चुनाव लड़ने से वंचित भी होना पड़ेगा। बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर मुहम्मदाबाद सर्किल के विभिन्न थानों में 107/116 के तहत 11 हजार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें 6500 को पाबंद कराया जा चुका है। 173 के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट एवं 52 को गुंडा एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया है। 18 को जिला बदर किया गया है। करीब दो हजार में 1500 असलहों को जमाया कराया जा चुका है। 700 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें