फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश सेवा में सदैव तत्पर रहे डिप्टी सईदः अंसारी

Thu, 03 Nov 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बेनजीर अंसार आल इंडिया वेलफेयर सोसाइटी की संगोष्ठी में बोलते मोहम्मद वजीर अंसारी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित वृंदावन में ’गाजीपुर में शिक्षा और डिप्टी सईद का योगदान’ विषय पर  आयोजित कार्यक्रम में लोक अभियोजन एवं राज्य न्याययिक विज्ञान प्रयोगशाला के महानिदेशक मोहम्मद वजीर अंसारी ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने डिप्टी मोहम्मद सईद द्वारा जनपद में शिक्षा के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



 बेनजीर अंसार आल इंडिया वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मोहम्मद वजीर अंसारी ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा प्रणाली लड़खड़ा रही है, यह हमारे लिए चिंता का विषय है। गाजीपुर के लोग डिप्टी सईद को भी भूलते जा रहे हैं। न ही किसी ने उनके काम को आगे बढ़ाया और न ही उनको याद किया जाता है।


मुख्य अतिथि के रूप में अब्दुल कैसर हक ने गाजीपुर में पिछड़ी शिक्षा व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा से ही तरक्की हासिल की जा सकती है, इसलिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सरकार द्वारा इसके लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, इसका लाभ उठाने के लिए जागरूक रहना चाहिए। मुख्य वन संरक्षक युनूस अली ने मुस्लिम एवं दलित बच्चों की शिक्षा के प्रति रूझान पैदा करने के लिए मार्ग-दर्शन किया तथा पालकों को बच्चों की शिक्षा में आधुनिक तकनीक को अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर कमालुद्दीन खां, अलाउद्दीन खां, तौकीर खां, अशफाक खां, अजीम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें