क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मैदान में रविवार को तृतीय जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपना जौहर दिखाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी अतुल राय ने तीर चलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता में इंडियन राउंड मिनी सब जूनियर गर्ल्स मिनी सब जूनियर बालक सब जूनियर बालिका सब जूनियर बालक, रिकर्व राउंड सब जूनियर बालिका मिनी सब जूनियर बालक सब जूनियर बालक में विभाजित किया गया था।
इसमें 20 एवं 30 मीटर में मिनी सब जूनियर बालिका वर्ग में निशा मौर्या मिनी सब जूनियर बालक में रोहित कुमार सब जूनियर बालिका में निशा मौर्या सब जूनियर बालक में मोहम्मद कामरान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर रिकर्व राउंड सब जूनियर बालिका में नमिता वर्मा 50 मीटर मिनी सब जूनियर बालक में अभिनव तिवारी तथा सब जूनियर बालक में शशिकांत राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस संबंध में जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दूबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी 9 से 12 सितंबर तक मेरठ में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गाजीपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि नपा चैयरमैन प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्त धनंजय मौर्या बडजेश कुशवाहा पिंटू मौर्य रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। गौतम कश्यप अंपायर रहे।