जमानिया। द्रोणा आर्चरी एकेडमी की होनहार तीरंदाज एवं कस्बा निवासी अंजलि को तीरंदाजी में छोटी उम्र में कई पदकों पर निशाना साधने पर शनिवार को सम्मानित किया गया।
बाल दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मेडल प्रदान कर अंजलि को सम्मानित किया। मालूम हो कि एकेेडमी की इस उदीयमान तीरंदाज ने पिछले कुछ महीनों के भीतर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाकर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।
वह अपने पिता संजय कुमार और प्रशिक्षक वैभव दीक्षित और एकेडमी के सचिव नंदू दूबे के साथ दिल्ली गई है। रविवार को वह जमानिया पहुंचेगी। अंजलि को मिली इस कामयाबी से उसके परीवारीजन, शुभचिंतकों और खेल प्रेमियों में प्रसन्नता है।