स्थानीय कस्बा निवासी एवं होनहार तीरंदाज अंजली को देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने बाल दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया। राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने के बाद रविवार को जमानिया वापस लौटने पर उसका शानदार स्वागत किया गया। फूलमाला लेकर स्टेशन पहुंचे लोगों ने अंजली को हाथों-हाथ लिया। डीजे की धुन पर नगर भ्रमण कराते हुए उसे लोदीपुर ले तक ले जाया गश्या। वह मगध एक्सप्रेस से जमानिया स्टेशन पर उतरी। मालूम हो कि अंजली हाल के कुछ महीनों के भीतर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण सहित कई पदकों पर निशाना साध चुकी है।