फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय कराते प्रतियोगिता शुरू

Mon, 16 Nov 2015 12:20 AM IST
दिलदारनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर मार्शल आर्ट एकेडमी की ओर से जगजीवन राम रेलवे पार्क में दो दिवसीय कराते प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल से आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है। यहां के युवाओं की लगन को देखते हुए अपने कार्यकाल में मिलिट्री भर्ती जिले में सुचारू कराया। उस समय आदर्श के रूप में दिलदारनगर स्टेशन को चुना था। अब इस स्टेशन पर अपेक्षित सफाई नहीं है। इस दौरान सांसद को स्मृतिचिह्न भेंट किया गया। प्रतियोगिता में गाजीपुर, चंदौली, बलिया, मऊ, बस्ती, वाराणसी आदि के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस मौके पर पप्पू यादव, रणजीत यादव, नागेन्द्र, संजय, विकास आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें