फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपवा ने घेरा थाना, की नारेबाजी

Fri, 26 Jun 2015 12:10 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) और खेत मजदूर सभा (खेमस) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गहमर थाने का घेराव कर धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। खेत मजदूर सभा की
विज्ञापन


राष्ट्रीय पार्षद चंद्रावती को मारने पीटने समेत अन्य घटनाओं के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। चेताया कि अगर गरीबों पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश नहीं लगा तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

गरीबों के साथ हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर नाराज एपवा और खेमस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष गहमर थाने पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इनके तल्ख तेवर को देखते हुए पर्याप्त पुलिस फोर्स की
विज्ञापन


 व्यवस्था थाने पर की गई थी। इस दौरान थाने का घेराव करते हुए धरना दिया। मारपीट और हमले की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए दोनों संगठनों के नेताओं ने कार्रवाई करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि चन्द्रावती देवी के साथ 12

 जून को मार पीट किया गया। गहमर थाने के लहना गॉंव में अवधेश राम और बरेजी में अच्छेलाल चौधरी के परिवार पर हमला करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। नेताओं ने मुसहर बस्तियों में दबिश के नाम पर उत्पीड़न बंद 

करने का आरोप लगाया। इसके अलावा अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने की मांग की। दिलदारनगर में इम्तियाज की कास्तकारी जमीन पर कब्जा मामले में एसओ दिलदारनगर के विरूद्ध  कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान गहमर

थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। एसओ के समझाने पर धरना खत्म हुआ। इस अवसर पर सरोज यादव, चन्द्रावती देवी, तेजबहादुर, कुशवाहा, कौशल्या देवी, सुशीला देवी  इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें