सोनवल स्थित नए रेलवे स्टेशन पर महकमें की ओर से कर्मचारियों की तैनाती का काम तेज हो गया है। इसी क्रम में अमित कुमार मीना को नए स्टेशन मास्टर के रूप में तैनाती की है, जिससे ट्रेन संचालन में सहूलियत के साथ ही अन्य स्टेशन मास्टरों पर काम का बोझ कम पड़े। मालूम हो कि दो स्टेशन मास्टरों की तैनाती पहले से है। अब नए की तैनाती के बाद तैनात स्टेशन मास्टर अब बारह बारह घंटे के बजाए आठ आठ घंटे की शिफ्ट की ड्यूटी कर सकेंगे। इस संबंध में स्टेशन मास्टर जीपी सिंह ने बताया कि एक और नए स्टेशन मास्टर की तैनाती की गई है। जिन्होंने पदभार संभाल लिया है।