फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र सौंप कार्रवाई की लगाई गुहार

Mon, 22 Jun 2015 11:22 PM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के खिदिराबाद की गिरिजा देवी ने सोमवार को ग्रामीणों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें प्रार्थना पत्र सौंप कर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की
विज्ञापन


मांग की। तीन दिन पहले महिला की बेटी का शव कुएं से बरामद किया गया था। प्रार्थना पत्र में गिरिजा ने आरोप लगाया कि गांव के तीन लोगों से उसका आए दिन विवाद होता रहता था। इन लोगों की तरफ से बार-बार हमारे परिवार को जान

से मारने की धमकी दी जाती है। ये लोग उसकी पुत्री को गायब करने की धमकी देते थे। उसकी पुत्री 19 जून की रात साढ़े 9 बजे घर से गायब हो गई। पूरी रात तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह गांव के बाहर कुएं में उसकी
विज्ञापन


 बेटी का शव पाया गया था। कोतवाली में लिखित तहरीर देने के बाद भी हत्या का केस नहीं दर्ज किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाली प्रभारी श्रीप्रकाश

 दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता के साथ एसपी सिटी से मिलने

वालों में समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी, प्रधान हरिवंश प्रजापति, संग्राम सिंह यादव, नितिल यादव, पलटू यादव, मो. अजीज राईनी, पूर्व प्रधान रामाधार यादव, भोरिक सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, अरविंद बिंद, कन्हैया विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें