फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भदोही के राणा और वाराणसी के आशीष ने जीती कुश्ती

विज्ञापन
बिछिया गांव के दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
डीघ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिछियां के मैदान में बुधवार को विराट कुश्ती एवं मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने दांव-पेच आजमाए। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। मेले में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने चाट-फुल्की का आनंद लेने के साथ घरेलू सामान की खरीदारी की। पहला मुकाबला ज्ञानपुर के घरांव निवासी पहलवान रूबी और मिर्जापुर के प्रदीप कुमार के बीच हुआ, जिसमें रूबी विजयी रहे। दूसरे मुकाबले में भदोही के राणा सिंह ने प्रयागराज के सुनील कुमार को और वाराणसी के आशीष ने चंदौली के संदीप को हराया। पहलवानों के दांव-पेच देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। इससे पहले मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह सोमवंशी ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ स्वस्थ शरीर के लिए कुश्ती और व्यायाम जरूरी है। इस मौके पर राजकुमार सिंह, आलोक सिंह, पवन कुमार, विनय कुमार, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें