फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दस फीट के अंतराल पर मृत पड़ा था अनुराग और अमन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊचौरी मलहिया बागीचे में मुश्किल से 10 फीट के अंतराल पर अनुराग और अमन मृत पड़े थे। हत्यारों ने दोनों को एक तरफ कनपटी से सटाकर ऐसी गोली मारी थी कि घटनास्थल का दृश्य देख ग्रामीण सिहर उठे। घटनास्थल पर छानबीन में जुटे सैदपुर सीओ अमन के शव के पास पड़े मोबाइल को उसकी अंगुली से खोलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीण दोहरे हत्याकांड को लेकर सकते में थे। इधर परिजनों के अनुराग और अमन के शव के पास बैठकर बिलखता देख हर किसी की आंखें भर आईं। अमन के शव के पास बैठकर रो रही मां गुमला बार-बार कह रही थीं कि पुत्र को चना का खेत देखने के लिए भेज रही थी। तभी अनुराग पहुंच गया। इसके बाद भी चने की खेत में जाने को कहा लेकिन अनुराग ने कहा कि काम से जा रहे हैं। वहां से आने के बाद दोनों चने के खेत में चले जाएंगे। इधर अनुराग के परिजनों ने बताया कि 22 मार्च को अनुराग को दिल्ली वापस लौटना था। उसके लिए घर में पकवान बनाए जा रहे थे। मां आरती और पिता संजय सिंह की जुबान पर एक ही बात थी कि हत्यारों ने बेटे को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें