फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नेशनल खो-खो में खेलेंगी अनु पांडेय, अदिति यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। झारखंड के सिमेगा में 34वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 28 सितंबर से दो अक्तूबर तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में जिले की दो खिलाड़ी राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रदेश की टीम बृहस्पतिवार को रवाना हो गई। जिला खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि प्रदेश की टीम का चयन लखनऊ के चौक स्टेडियम में 11 सितंबर को किया गया था। इसमें जिले से चार बालक एवं चार बालिकाओं ने प्रतिभाग किया था। दो बालिकाओं अनु पांडेय एवं अदिति यादव का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है। यह दोनों खिलाड़ी बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर की छात्रा हैं। उत्तर प्रदेश की टीम 26 सितंबर को वाराणसी से झारखंड के लिए रवाना हो गई। इन दोनों के चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव, जिला खो खो संघ के सचिव बिपिन बिहारी राय, डॉ. सानंद सिंह, अश्विनी कुमार राय, पंकज राय, लालबहादुर यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें