फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अराजकतत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। भूड़कुड़ा कोतवाली अंतर्गत सोफीपुर गांव के तिराहे पर स्थापित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बृहस्पतिवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह लगभग 6:30 बजे जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि आदर्श कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। प्रधान प्रतिनिधि आदर्श कुमार ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी अराजकतत्वों द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

भुड़कुड़ा कोतवाल श्याम जी यादव ने बताया कि वे स्वयं मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ न्यायसंगत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें