फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी के आते ही सैदपुर सीएचसी में आई एंटी रैबीज की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक (जेडी) डॉ. जीसी द्विवेदी ने शनिवार को सैदपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी के स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित बिंदुओं के अनुसार अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिए। वह करीब दस बजे सैदपुर सीएचसी पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल लिया।
विज्ञापन

जेडी ने सैदपुर सीएचसी में एंटी रैबीज की खुराक लेने आए मरीजों की भीड़ देखकर पता किया तो अस्पताल में दो दिनों से दवा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने तत्काल सीएमओ को फोन कर एंटी रैबीज के इंजेक्शन भिजवाने के निर्देश दिए। लगभग दो घंटे बाद अस्पताल में आए मरीजों ने एंटी रैबीज की खुराक पाकर चैन की सांस ली।
उन्होंने वार्डों की साफ-सफाई और रखरखाव ठीक रखने के कड़े निर्देश दिए। अस्पताल के गलियारे और ओपीडी में मरीजों व तीमारदारों की लगी भीड़ को देख कर पर्ची के दो काउंटर खोलने और बैठने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल के सभी कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड में आना जरूरी है। ऐसे ही उन्होंने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जेडी ने मौके पर मौजूद चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले वर्ष जिन स्थानों पर डेंगू के मरीज मिले थे। उसे हाट स्पॉट घोषित कर दवा का छिड़काव कराया जाए। नए स्थानों पर लार्वे साईडल और एंटी एडल्ट का छिड़काव कराया जाए। इस दौरान डॉ. दीपक पांडेय, डॉ. अभय गुप्ता, डॉ. प्रकाश पांडेय, डॉ. बीके राय व पैथोलाजिस्ट रजनीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें