फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अंशिका ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
वामा खेलोत्सव में अंशिका शर्मा को स्वर्ण पदक देतीं अ​तिथि। स्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित वामा खेलोत्सव-2026 में गाजीपुर की अंशिका शर्मा ने डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले के साथ पुलिस परिवार का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन

35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में 21 और 22 नवंबर को आयोजित वामा खेलोत्सव में प्रदेश के सभी जनपदों और पीएसी वाहिनियों के पुलिस परिवारों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसमें गाजीपुर पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी मुकेश शर्मा की बेटी अंशिका शर्मा ने डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल की ओर से दी गई है। अंशिका की सफलता पर पुलिस परिवार के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें