फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दस बेड का बना एक और वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना संक्रमितों को उपचार में दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए दस बेड का एक और नया वार्ड बनाया गया है। ऐसे में अब जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 50 बेड सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं दो प्राइवेट अस्पतालों में भी बेडों की संख्या को बढ़ाया गया है। इन दोनों अस्पतालों में 130 बेड कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए सुरक्षित किया गया है। हालांकि अभी तक अधिग्रहित किए गए अस्पतालों में मरीजों को भर्ती नहीं कराया गया है। वजह जिला अस्पताल में बने कोरोना वार्ड का बेड भरने के बाद ही संक्रमितों को इन अधिग्रहित अस्पतालों में भर्ती करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूूसरी लहर जिले में भयावह स्थिति उत्पन्न करती जा रही है। रोजाना चार से ऊपर कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। यही नहीं संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हो रही है। ऐसे में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संक्रमण ने सकते में डाल दिया है।
विकट परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में कोरोना वार्ड की संख्या में बढ़ोत्तरी करने के साथ बेडों को सुरक्षित किया जा रहा है, जिससे संक्रमितों के गंभीर होने पर उन्हें तत्काल भर्ती करके उपचार मुहैया कराया जा सके। वर्तमान समय में 29 मरीजों का उपचार जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में चल रहा है। वहीं कोरोना संक्रमितों के बढ़ रहे आंकड़ों को देखते हुए देस बेड का एक और वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि दस बेड का एक और वार्ड बनाया गया है, जिससे मरीजों की संख्या बढ़ने पर भर्ती करके उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें