फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी जगह एएनएम ने रखी प्राइवेट कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मातृ एवं शिशु कल्याण उप केंद्र सोनबरसा पर तैनात एएनएम ने अपनी जगह काम करने के लिए किसी और को तैनात कर रखा था। दोनों के बीच रुपये के लेन देन को लेकर झगड़ा हो गया तो पूरा मामला खुला। मामले की जानकारी होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी राजेश कुमार केंद्र पर पहुंचकर एएनएम को डांटते फटकारते हुए इस गंभीर प्रकरण में लिखित स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद से संबंद्ध मातृ एवं शिशु कल्याण उप केंद्र सोनबरसा पर एएनएम जयमाला सिंह यादव की तैनाती लगभग छह माह पूर्व में की गई है। एएनएम जयमाला मातृ एवं शिशु कल्याण उप केंद्र सोनबरसा पर नियुक्ति होने के बाद यहां पर अपने ससुराल मऊ के अलीनगर की एक विवाहिता संध्या यादव को केंद्र पर रखकर खुद बहादुरगंज में प्राइवेट नर्सिंग होम चलाती हैं। प्राइवेट महिला कर्मचारी सोनबरसा स्थित मातृ एवं शिशु कल्याण उपकेंद्र पर काम करती है। बृहस्पतिवार को एएनएम जयमाला सिंह यादव केंद्र पर पहुंचकर प्राइवेट महिला कर्मचारी संध्या यादव को पैसे के लेनदेन को लेकर भिड़ गई। यही नहीं संध्या यादव का केंद्र में रखा बिस्तर और अन्य सामान बाहर फेंकवा दिया।
प्राइवेट महिला कर्मचारी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में इन्हें 45 हजार रुपये नगद मैंने दिया है। आठ हजार रुपये और शेष देना है। जिसके लिए यह मुझसे लड़ाई कर रही हैं। यही नहीं मेरी जगह पर एक दूसरी महिला को रख दिया है। एएनएम और महिला कर्मचारी के बीच तू-तू मैं-मैं बढ़ने पर आसपास के लोग पहुंचे और मामला शांत कराया।
विज्ञापन

प्राइवेट कर्मचारी संध्या यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि एएनएम केंद्र पर मौजूद नहीं रहती हैं। प्रत्येक गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी होने पर तीन हजार से लेकर पांच हजार रुपये लिए जाते हैं। इसमें आशा और एंबुलेंस कर्मचारियों को अलग से कमीशन दिया जाता है। मेरे द्वारा लिए गए सभी पैसे जयमाला सिंह यादव आकर खुद ले लेती हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश कुमार ने उप केंद्र पर पहुंचकर मामले की जांच किया और एएनएम जयमाला सिंह यादव से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रकरण गंभीर है। निश्चित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें