फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आंकुसपुर हाईटेक नर्सरी शुरू, 40 हजार सब्जियों के पौधे तैयार

विज्ञापन
आंकुसपुर हाईटेक नर्सरी में तैयार पौधे-स्रोत-विभाग
विज्ञापन
गाजीपुर। आंकुसपुर हाईटेक नर्सरी तैयार हो चुकी है। इसमें सब्जियों का पौधा तैयार किया गया है। अब किसानों को उन्नत किस्म की सब्जियों का पौधा मिलेगा।
विज्ञापन

आंकुसपुर हाईटेक नर्सरी का निर्माण शशांका एग्रोटेक की ओर से किया गया है। नर्सरी में मिर्च, टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च के पौधे तैयार किए गए हैं। सब्जियों के तैयार पौधे बेचे जाएंगे। कुल 40 हजार पौधे तैयार किए गए हैं। बीज देने पर सब्जियों के पौधे 1 रुपये में दिए जाएंगे। बीज न देने पर 2 रुपये प्रति पौधे की बिक्री की जाएगी। नर्सरी में आधुनिक तकनीक से पौध उत्पादन किया जा रहा है। कोकोपिट, परलाइट व वर्मीक्यूलाइट को 3:1:1 अनुपात में मिलाकर डिस्पोजल ट्रे में भर दिया जाता है। इसके बाद सीडर मशीन द्वारा बीज डाले जाते हैं और ट्रे को वातानुकूलित वातावरण में रखा जाता है। इससे 28 से 30 दिनों में रोग व कीट संक्रमण से मुक्त पौधे तैयार होते हैं। मिर्च, टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च आदि की बोवाई से किसानों को 20 से 25 दिन पहले उपज प्राप्त होगी। शुरुआती चरण में आदि शक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 15 सितंबर से 40 हजार सब्जी के पौधों तैयार किए गए हैं।
1.20 करोड़ से बनी है नर्सरी -आंकुसपुर हाईटेक नर्सरी 1.20 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इसका निर्माण मनरेगा विभाग ने कराया है। नर्सरी से सब्जियों के उन्नत नस्ल के पौधे मिलने से किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी। इससे उनकी आय में इजाफा होगा। जिले में बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती होती है। कुल 3200 हेक्टेयर में सब्जी की खेती की जाती है। भांवरकोल व रेवतीपुर क्षेत्र में सब्जी की खेती प्रमुखता से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकुसपुर हाईटेक नर्सरी में सब्जी के उन्नत किस्म के 40 हजार पौधे तैयार किए गए हैं। किसानों को पौधे की बिक्री की जाएगी। - आशीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें