शादियाबाद। थाना क्षेत्र के सुलतानीपुर गांव में रविवार की देर शाम मधुमक्खियों के हमले से एक पशुपालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी सत्यनारायण यादव (65) देर शाम गांव के बाहर पोखरे पर गाय और बकरी चराने गए थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। पशुपालक के शोर मचाने पर ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। इधर मौके पर पहुंचे परपिजनों ने घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया लाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी कलावती देवी और तीन पुत्र रमेश यादव, अशोक यादव और संजय यादव के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।