रेलवे की ओर से सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तारीकरण का कार्य कई दिनों से चल रहा है। इस क्रम में विस्तारित प्लेटफार्म पर टीनशेड लगाने के लिए एंगल लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही ओवरब्रिज के एक पाये को लगभग पूरा कर लिया गया है।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से यात्रियों को बेहतर सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे की ओर से प्लेटफार्म पर कई कार्य कराए जा रहे हैं। प्लेटफार्म एक के विस्तारीकरण एवं स्वचालित सीढ़ी लगाने के लिए फाउंडेशन भी लगभग तैयार
हो चुका है। जिले में विभाग की ओर से क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र और वातानुकूलित सब्जी भंडारण गृह बनना प्रस्तावित है। इनमें से क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के भवनों के निर्माण के लिए नींव की खुदाई का कार्य कार्यदायी संस्था की ओर से शुरू कर दी गई है।