फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पति से कहासुनी से नाराज पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के कुथौरा गांव में सोमवार को पति से कहासुनी से नाराज होकर पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी सुभाष राजभर की पत्नी किरन राजभर (28) सोमवार की सुबह 7.30 बजे तक घर में सोई थी। पति सुभाष राजभर ने देर तक सोने पर नाराजगी जताते हुए कहा बच्चे स्कूल कब जाएंगे। इसी बात को लेकर पति- पत्नी में विवाद हो गया। नाराज पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए बाराचवर सीएचसी लेकर आए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में बरेसर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें