फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की बिक्री के विरोध में फूटा गुस्सा

Sun, 25 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे ग्रामसभा गोड़ा में अवैध शराब की बिक्री को लेकर लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर हाथ में झाड़ू लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद होने तक वह चुप बैठने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पिछले कई वर्षों से कई जगहों पर अवैध शराब बेचने का काम किया जा रहा है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

जानकारी होने के बाद भी अवैध ढंग से चल रहे इस कारोबार पर किसी स्तर से अकुंश नहीं लगाया जा रहा है। अंकुश नहीं लगने से अवैध शराब की बिक्री का काम बेखौफ किया जा रहा है।
विज्ञापन


 गुलाब बिंद ने कहा कि गांव में अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी दी जाएगी। इसके खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित गांव के लोगों से इसके खिलाफ आगे आने की अपील की।

जुलूस और प्रदर्शन में जितेंद्र कुमार बिंद, पांचू राम बिंद, बिरजू बिंद, खेदन बिंद, संजय पासवान, शोभनाथ बिंद, लालचंद बिंद, चौथी बिंद, रमई बिंद, नरसिंह बिंद, भगवान बिंद, सुरेंद्र, लल्लन बिंद, प्रदीप बिंद, दुर्गा बिंद, शिवा यादव, जीवन, मनोज, जितेंद्र, फौजदार गुप्ता, कुंती, दुखनी, जानकी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें