फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने नहर में गुमटी पलटी

विज्ञापन
गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित यूनियन बैंक के पास अराजक तत्वों द्वारा नहर में गिराया गया गुमटी - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के स्थानीय यूनियन बैंक के पास नहर किनारे रखी गुमटी को सोमवार की रात अराजकतत्वों ने नहर में पलट दिया। इससे गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। गुमटी में रखा हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया। इस मामले में दुकानदार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। फरीदपुर गांव निवासी मेहंदी हसन भदौरा यूनियन बैंक के पास सड़क किनारे गुमटी रखकर सैलून चलाता हैं। वह रोज की भांति देर शाम दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात अराजकतत्वों ने उसकी गुमटी नहर में पलट दी। सुबह जब लोग नहर की तरफ जा रहे थे, तो देखा कि गुमटी पलटी हुई है। लोगों ने इसकी सूचना मेहंदी हसन को दी। जानकारी होने पर वह वहां पहुंचा। देखा कि गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई है और सारा सामान टूटा पड़ा है। यह देख वहा लोगों की भीड़ लग गई। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें