फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह थाना क्षेत्र के तवक्कलपुर उर्फ डंडापुर में मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने डा. भीमराव अंबेडकर और संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार को आक्रोशित ग्रामीण पार्क में एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही कासिमाबाद सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और प्रतिमा को दुरुस्त कराया गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

तवक्कलपुर उर्फ डंडापुरा गांव में पार्क में स्थापित अंबेडकर पार्क में स्थापित डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा एवं प्रतिमा के पास लगी संत रविदास की प्रतिमा भी अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही सीओ कासिमाबाद बलिराम एवं मरदह थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकरशांत कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त मूर्ति की मरम्मत करवाई गई। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की यह चौथी घटना है, जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें