-पूर्व प्रधान ने गांव के ही नामजद युवक के खिलाफ दी तहरीर
-पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर गांव के सेमरी मौजे के पास स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा को शनिवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। देर रात ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
असावर गांव के सेमरी मौजे के पास पूर्व प्रधान रामनवमी राजभर ने करीब आठ वर्ष पहले भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कराई थी। वे प्रतिदिन पूजा पाठ भी करते थे। शाम को वह पूजा करके घर चले गए थे। देर रात वहां रहने वाले लोगों ने उनको सूचना दिया कि अराजक तत्वों ने भगवान बुद्ध ने प्रतिमा तोड़ दी है।
मौके पर पहुंचकर पूर्व प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पूर्व प्रधान ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।