वीरबहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज गोरखपुर से इंटर की शिक्षा पूरी होने के बाद कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले वह 2014 में अंडर -17 में थाईलैंड में, 2017 में चीन में अंडर -19 के ब्रिक्स गेम के अलावा अफ्रीका, ब्राजील, रूस सहित अन्य देशों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वहीं अनन्या ने बताया कि आज उसके लिए स्वर्णिम दिन है। टीम को विजेता बनाने के लिए वह पूरा जान लगा देगी।