फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: होली के दिन खेत पर गए वृद्ध की कुएं में गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के कटौली गांव में बुधवार की शाम कुएं में गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। वह खेत स्थित ट्यूबवेल पर गए थे, लेकिन देर शाम घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान ग्रामीण कुएं में औंधे पड़े वृद्ध को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। कटौली गांव निवासी लल्लन चौहान ने बताया कि पिता फौजदार चौहान प्रतिदिन की तरह अपने खेत स्थित ट्यूबवेल पर गए थे। देर तक घर वापस नहीं लौटे और खाना खाने भी नहीं पहुंचे। काफी देर तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजन उनकी तलाश में ट्यूबवेल पहुंचे।
विज्ञापन

पिता फौजदार चौहान कुएं में औंधे मुंह गिरे पड़े थे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। लल्लन चौहान ने बताया कि बड़े भाई कन्हैया चौहान बीते पांच माह से दुबई में शटरिंग का काम कर रहे हैं। वह मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते थे। मां सकली देवी का करीब 17 वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका है। घटना की जानकारी होते ही मुंबई से गांव के लिए निकल गए थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम या किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी शिवानंद चौहान, चंद्रिका चौहान, श्यामपत उर्फ साधु राजभर सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें