फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: निजी अस्पताल की जांच में तीन मरीज भर्ती मिले, लेकिन डॉक्टर रहे नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में बिना पंजीयन और अप्रशिक्षत डॉक्टरों द्वारा निजी अस्पतालों एवं पैथोलॉजी संचालन करने वाले संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त हुआ है। डीएम अविनाश कुमार सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। देवकली सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बुधवार को एक निजी अस्पताल की जांच की। वहां तीन मरीज भर्ती मिले लेकिन न डाॅक्टर मिले और न ही संचालक कागजात ही दिखा पाए। वहीं दुल्लहपुर पुलिस ने जखनिया सीएचसी प्रभारी की तहरीर पर लैब संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। देवकली: सीएमओ डा. सुनील पांडेय के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एसके सरोज ने बरहपुर स्थित एक निजी अस्पताल की जांच की। इधर स्वास्थ्य विभाग की टीम की सूचना मिलते ही अवैध रूप से संचालित कर रहे निजी अस्पताल के संचालक अस्पताल बंदकर भाग गए। सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि बरहपुर स्थित निजी अस्पताल में जांच के दौरान साथ में डाॅ. विशाल यादव और नंदगंज थाने की पुलिस सहित अन्य लोग थे। जांच में अस्पताल में तीन मरीज भर्ती मिले, लेकिन मौके पर कोई चिकित्सक नहीं था और न ही किसी भी स्वास्थ्य कर्मी का कोई रजिस्ट्रेशन था। ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी, रेफरल, फायर और कर्मचारियों की सैलरी से संबंधित कोई भी पेपर संचालक नहीं दिखा पाए। रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें