शहर के पुलिस लाइन में आयोजित अंतरजपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में गेंदबाजी करते एसपी डॉ ईरज
गाजीपुर। शहर के पुलिस लाइन व गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर बुधवार को वाराणसी जोन की 26वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मऊ, वाराणसी, मिर्जापुर और गाजीपुर ने जीत दर्ज की। पहला मुकाबला मऊ और भदोही के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए मऊ की टीम 19.4 ओवर में 133 रन पर ऑल आउट हो गयी। मऊ के लिए फूलचंद 23 , रवि रंजन राज 33 और लव सिंह 23 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही की टीम 15.1 ओवर में 80 रन पर ही सिमट गई। दूसरा मुकाबला वाराणसी और आजमगढ़ के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर वाराणसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 18 ओवर में 101 रनों पर ऑलआउट हो गयी। वाराणसी के लिए अवनीश पांडेय ने अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम 12.5 ओवर में मात्र 46 रन के ही स्कोर पर ऑल आउट हो गयी। वाराणसी के लिए अवनीश व विवेक पांडे ने तीन-तीन विकेट हासिल किया। वहीं शहर के गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर तीसरा मुकाबला बलिया और मिर्जापुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते मिर्जापुर की टीम को 120 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 16.5 ओवर में 121 रनों बनाकर दो विकेट से जीत हासिल की। मिर्जापुर के लिए इश्तियाक अहमद 30 व आशीष कुमार 20 का योगदान दिया। चौथा मुकाबला सोनभद्र और गाजीपुर की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनभद्र की टीम 18 ओवर में 126 रनों पर ऑलआउट हो गयी। सोनभद्र की टीम के लिए मनोज यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली। गाजीपुर के लिए बलवीर पांच विकेट व संजय यादव 2 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजीपुर टीम ने विवेक यादव 50, कलीम 28, डीएम अविनाश कुमार 26 और एसपी डॉ. ईरज राजा के नाबाद 3 रनों के बदौलत 15.1 ओवर में 127 रन बनाकर जीत हासिल की।