फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पिता के कंधे पर बड़े भाई के साथ बैठकर ददरी घाट के पास स्नान के लिए गया मासूम डूबा

विज्ञापन
दरीघाट पर गंगा में लापता---रोहन। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। जीवित्पुत्रिका पर्व पर शनिवार की सुबह 11 बजे पिता के कंधे पर बड़े भाई के साथ बैठकर ददरी घाट के पास बोल्डर की तरफ स्नान के लिए गया रोहन (5) डूब गया। पिता के साथ दोनों भाई गंगा में 100 मीटर अंदर पहुंच गए थे। नहाते समय दोनों डूबने लगे, बड़ा भाई सोहन पिता रामसेवक का हाथ पकड़कर पानी से बाहर निकल गया। लेकिन छोटा भाई रोहन गंगा में समा गया। इधर, आंख के सामने छोटे बेटे को डूबता देख मां शोर मचाने के साथ अचेत हो गई। पुलिस एनडीआरएफ और पीएसी के जवानों के साथ तलाश में जुटी रही, लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


शहर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रौजा क्षेत्र के मिश्रवलिया बरहनिया निवासी रामसेवक बिंद ने बताया कि जीवित्पुत्रिका पर्व पर सुबह पत्नी धानमनी देवी और दो बेटों रोहन (5) व सोहन (8) के साथ गंगा स्नान के लिए ददरीघाट पहुंचे थे। घाट के बगल में बिछे बोल्डर की तरफ दोनों बेटों को कंधे पर बैठाकर चला गया। गंगा में 100 मीटर तक पहुंचा तो रोहन और सोहन को उतारकर नहाने लगा। इस दौरान दोनों का हाथ पकड़ रखा था। इतने में दोनों हाथ छुड़ाने लगे। तभी रोहन हाथ छुड़ाकर नहाने लगा और पानी के तेज बहाव में बह गया। जब तक घाट पर मौजूद लोगों की मदद से उसे बचाया जाता, वह पानी में समा गया। वहीं, सोहन ने तत्काल हाथ पकड़ लिया, जिससे वह बाहर आ गया और बच गया।

छोटे बेटे रोहन को गंगा में डूबता देख मां धानमनी देवी दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इधर, पुलिस ने एनडीआरएफ और 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर वाराणसी की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन मासूम रोहन पता नहीं चल सका। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मासूम की तलाश में टीम जुटी हुई है। नाव के सहारे टीम लगातार गंगा में खोजबीन कर रही, लेकिन अब तक पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन


गंगा घाट पर डटे से परिवार व गांव के लोग

रोहन के गंगा में डूबने की जानकारी मिलते ही मिश्रवलिया बरहनिया गांव के ग्रामीण और परिवार के अन्य सदस्य भी ददरीघाट पहुंच गए। परिजन और ग्रामीण गंगा के विभिन्न घाटों पर मासूम की तलाश करने लगे। इधर, परिजनों एवं गांव की महिलाओं की करुण-क्रंदन देख घाट पर पूजा करने पहुंचने वाली महिलाएं भी द्रवित हो जा रही थीं। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे।

छोटे भाई के लिए रह-रहकर बिलख पड़ रहा था सोहन

मां धानमनी देवी और पिता रामसेवक बिंद के साथ दोनों बेटे गंगा स्नान के लिए जब पहुंचे तो काफी खुश थे। पिता के कंधे पर बैठते ही दोनों भाई एक-दूसरे से पहले नहाने की रट लगा रहे थे। इधर, मासूम रोहन के डूबने से बड़ा भाई सोहन भी काफी विचलित दिखाई पड़ रहा था। मां धानमनी को बिलखता देख वह छोटे भाई के लिए दहाड़े मारकर रोने लगता था। पिता रामसेवक बिंद और मां धानमनी देवी बिलखते हुए अचेत हो जा रही थीं। परिजनों की यह दशा देखकर घाट पर मौजूद लोगों का कलेजा फटा जा रहा था।

दरीघाट पर गंगा में लापता---रोहन। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें