सिविल बार संघ वर्ष 2015-16 के चुनाव में विभिन्न पदों पर अब 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दो दिनों तक चले नामांकन में 31 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच में तीन अधिवक्ता प्रत्याशियों ने पर्चा
वापस लिया। जबकि तीन प्रत्याशियों का पर्चा जांच के दौरान निरस्त कर दिया गया। संघ के विभिन्न पदों में कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सहसचिव और सहसचिव पुस्तकालय पद पर अधिवक्ता प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो
गए। अब संघ के विभिन्न पदों पर 10 अधिवक्ता प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
सिविल बार संघ के अध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र कुमार पांडेय और हृदय नारायण सिंह चुनाव
मैदान में है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार जायसवाल और शंकर गोपाल चौबे चुनाव मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार सिंह का पर्चा जांच के दौरान निरस्त कर दिया गया। इससे सुमित कुमार
श्रीवास्तव र्निविरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए मारुति कुमार राय ने अपना पर्चा वापस ले लिया जिससे कमल प्रकाश श्रीवास्तव र्निविरोध निर्वाचित हो गए। सह सचिव पुस्तकालय पद पर अय्याज अहमद और सहसचिव
प्रशासन के पद के लिए नदीम सिद्दीकी ने अपना पर्चा वापस ले लिया इससे अंजनी कुमार ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के पद पर अनिल कुमार और संदीप कुमार वर्मा चुनाव मैदान में है। इसी तरह
महासचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए 8 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था जिसमें सुनिल दत्त त्रिपाठी का पर्चा जांच के दौरान निरस्त हो गया एवं संजीव कुमार श्रीवास्तव ने अपना पर्चा
वापस ले लिया। इससे शेष 6 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। कनिष्ठ कार्यकारिणी के पद पर 6 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। आज नामांकन पत्रों की जांच में राज किशोर पांडेय का पर्चा निरस्त हो गया। शेष 5
प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। संघ का चुनाव 21 दिसंबर को सिविल बार के परिसर में होगा।