फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मियों ने कराया सुरक्षित प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की महिला का एंबुलेंसकर्मियों ने शुक्रवार को एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन

फेफरा गांव निवासी इंद्रजीत चौहान की गर्भवती पत्नी नीलम चौहान (24) को शुक्रवार की भोर को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों अस्पताल ले जाने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा पर संपर्क किया। करीब 20 मिनट में एंबुलेंस पहुंची और प्रसव पीड़िता को सुलेमापुर देवकली गांव स्थित जच्चा बच्चा केंद्र लेकर रवाना हो गई। एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा ज्यादा बढ़ गई। पायलट बृजलाल यादव ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोक दिया और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) रविंद्र राजभर ने डिलीवरी किट के माध्यम से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। नीलम चौहान ने पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र मरदह में भर्ती कराया। जहां दोनों स्वस्थ हैं। इस दौरान पायलट बृजलाल यादव और ईएमटी रविंद्र राजभर और हेल्प डेस्क धर्मेंद्र यादव की भूमिका अहम रही। इस सराहनीय कार्य के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सरफराज आलम, डॉ. अशोक कुमार सिंह, स्टाफ नर्स और आशा ने प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें