फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खड़े ट्रक में घुसी एंबुलेंस, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के सिंगेरा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्थित पोल नंबर 299 के सामने खड़े ट्रक में तेज रफ्तार एंबुलेंस घुस गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सुल्तानपुर जा रहे ट्रक का टायर पंक्चर हो गया था। चालक ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पोल नंबर 299 के सामने ट्रक को खड़ा कर दिया। टायर की मरम्मत कराने में जुटा हुआ था। इस बीच तेज गति एंबुलेंस अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस में फंसे चालक आजमगढ़ जनपद के सरायमीर गहनी निवासी विनोद शर्मा (40) को बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिवार के लोग रोते- बिलखते थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें