फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी कात्यायनी की आराधना की

विज्ञापन
दुल्लहपुर बाजार में नवरात्र के अवसर पर घर पर पूजा करती महिला एवं बच्चे। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। वासंतिक नवरात्र के छठवें दिन मां भगवती के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की आराधना की गई। कोरोना के चलते मां कामाख्या धाम मंदिर का कपाट पूरे नवरात्र के लिए बंद कर दिया गया है। रविवार को लाकडाउन के कारण लोगों ने घरों में ही शक्ति स्वरूपा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि के साथ ही कोरोना के खात्मे के लिए मां से प्रार्थना की। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए नाइट कर्फ्यू के बाद रविवार को लाकडाउन की घोषणा की गई थी। इसके चलते लोग घरों में ही बने रहे। वासंतिक नवरात्र के तहत आज भक्तों ने घरों में मां शेरावाली का विधिवत पूजन-अर्चन किया। धूप, दीप नैवेद्य आदि के साथ देवी मां की आरती उतारी। घंट बजाने और जयकारे से आसपास के घर-आंगन गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने पूजन कर मां से परिवार की सुख और समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते हुए कहर से आम जन की रक्षा करने के साथ ही जल्द से जल्द उसके खात्मे के लिए प्रार्थना किया। हालांकि लाकडाउन लोग घरों में ही रहे। लेकिन पूरी तल्लीनता से मां के आगे उन्होंने परेशानियों को रखा और इसे दूर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें