फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कंटेनर में घुसी एंबुलेंस, वेंटिलेटर पर जा रही मरीज और चालक की मौत, सात लोग घायल

विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसे के एंबुलेंस में फंसा चालक-संवाद - फोटो : एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़ा गया आधार सेवा केंद्र का मैनेजर।
विज्ञापन
गंगौली। बरेसर थाना क्षेत्र के देहंदू अंडरपास के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की भोर में चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस में उपचार कराने दिल्ली जा रही मरीज पार्वती देवी (70) और एंबुलेंस चालक सोनू (31) की मौत हो गई। परिवार के लोग एंबुलेंस से पार्वती देवी को उपचार के लिए पटना से दिल्ली लेकर जा रहे थे। वहीं, कानपुर निवासी सहचालक राजा कश्यप और मरीज के छह परिजन घायल हो गए। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सुरक्षा अधिकारी गजानन यादव ने बताया कि बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर जनपद के पारु थाना के जगन्नाथपुर निवासी घायल प्रवीण कुमार ने बताया कि मां पार्वती देवी अस्थमा रोग से पीड़ित थीं। उनको एंबुलेंस से वेंटिलेटर पर पटना से दिल्ली लेकर जा रहे थे। दहेंदू अंडरपास के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस चालक को झपकी आ गई और सड़क किनारे खड़ी कंटेनर में पीछे से एंबुलेंस जा घुसी।
विज्ञापन

हादसे में एंबुलेंस चालक का पैर दब गया, जिससे वह निकल नहीं पा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही हाइड्रा और गैस कटर से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस क्षतिग्रस्त अगले हिस्से को काटकर चालक सोनू को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस चालक ग्वालियर निवासी सोनू (31), मरीज पार्वती देवी (70), सहचालक चालक कानपुर नगर के घाटमपुर निवासी राजा कश्यप, बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के पारु थाना के जगन्नाथपुर निवासी रामचंद्र ठाकुर, प्रवीण कुमार, पिंकी देवी, कंचन, अनमोल, पांच वर्षीय संवी को उपचार के सीएचसी लाया गया। घायलों को उपचार के लिए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान मरीज पार्वती देवी की मौत हो गई।
वहीं, शाम करीब चार बजे एंबुलेंस चालक सोनू की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर जनपद के पारु थाना के जगन्नाथपुर निवासी घायल प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा के बाद मां पार्वती देवी का शव सुपुर्द कर दिया, जबकि मृत एंबुलेंस चालक सोनू का शव मॉर्च्यूरी हाउस में पुलिस ने सुरक्षित रखा दिया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया सड़क हादसे में घायल वृद्धा मरीज पार्वती देवी और एंबुलेंस चालक की मौत हो गई है। पंचनामा के बाद वृद्धा का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक चालक के परिजनों के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई होगी।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसे के एंबुलेंस में फंसा चालक-संवाद- फोटो : एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़ा गया आधार सेवा केंद्र का मैनेजर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें