फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त .

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के चक आलम उर्फ चौबेपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को सोमवार की रात मनबढ़ों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देख ग्रामीण भड़क गए। सूचना पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद राजेश कुमार गुप्ता पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। गांव में सोमवार की रात में प्राइमरी स्कूल के सामने स्थित आंबेडकर पार्क में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को मनबढ़ों ने लोहे की कटर ब्लेड द्वारा काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार को जब ग्रामीण आंबेडकर पार्क की तरफ से गुजरे तो क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखा। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिलते ही कुछ देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उधर इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम मुहम्मदाबाद राजेश कुमार गुप्ता, कोतवाल अशेषनाथ सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। यहां आक्रोशित लोगों को मनबढ़ों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आश्वासन के साथ एक मिस्त्री को बुलवाकर क्षतिग्रस्त प्रतिमा के भाग को दुरुस्त कराया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एक उपनिरीक्षक तथा दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी। इस मौके पर अजय कुमार भारती (जीतू), सतीश कुमार गोल्डी, राजकुमार, सोनू, अभिमन्यु यादव, भोला यादव, गोलू, गोपाल, विजेंद्र, श्रवण, अमर बिंद, ओमप्रकाश भारती, धर्मेंद्र भारती, आत्मा यादव, चुन्नू, रविन्द्र भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें