गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। 48 घंटों में 24 संक्रमित मरीज मिले चुके हैं। शहर के सार्वजनिक जगहों पर कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कोविड-19 का पालन नहीं किया जा रहा है। जो आगे खतरे का संकेत है।जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बावजूद सार्वजनिक जगहों पर कोरोना के प्रति लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। 72 घंटे में 24 नए संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, लेकिन न तो लोग कोविड-19 के नियम का पालन के लिए जागरूक हैं और न ही इसका पालन कराने के लिए प्रशासन के जिम्मेदार। लोगों की लापरवाही का आलम यह है कि नगर के मिश्रबाजार, महुआबाग, लाल दरवाजा, स्टेशन रोड, लंका, चीतनाथ, सकलेनाबाद के अलावा रोडवेज डिपो, रेलवे स्टेशन पर न तो मास्क का प्रयोग किया जा रहा है और न ही सोशल डिस्टेसिंग का। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग से उम्मीद थी कि इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लेकिन जहां स्वास्थ्य विभाग केवल सैंपल कलेेक्शन तक सिमट कर रह गया है वहीं प्रशासन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बाद भी इसकी रोकथाम को लेकर सक्रिय नहीं हो रहा है।