फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र में भदौरा से दिलदारनगर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए किसान नेता भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने सड़क की गिट्टियां हाथ से उखाड़कर अपना विरोध दर्ज कराया और विभागीय अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद न तो कोई जांच की गई और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई हुई। चेतावनी दी कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। एसडीएम संजय यादव ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें