कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स भवन में मासिक बैठक को संबोधित करते सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेशनर एस
गाजीपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिलों के भुगतान में अनावश्यक देरी और सुविधा शुल्क मांगने के आरोप से पेंशनरों में आक्रोश है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स भवन में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की मासिक बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने संबंधित विभाग से व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने बताया कि पेंशनर भवन के नव निर्माण के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया था। जिलाधिकारी ने प्रकरण में वरिष्ठ कोषाधिकारी और मुख्य राजस्व अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के लिए नामित किया है। मामले में कार्रवाई चल रही है।
कार्यकारी अध्यक्ष अंबिका दूबे ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों के मेडिकल बिलों के भुगतान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। उन्होंने सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप लगाते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की। संरक्षक बरमेश्वर उपाध्याय, डॉ. पीएन सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने सदस्यता अभियान और नवीनीकरण अभियान को तेज करने पर जोर दिया। संवाद