फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा...

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। धार्मिक मान्यता है कि वीर हनुमान कलयुग के साक्षात देवता हैं। श्रद्धा से उनका पूजन करने से सारे विकार और संकट दूर हो जाते हैं। शनिवार को जिले में हनुमान जयंती की धूम रही। हनुमान मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। भक्तों ने महावीर हनुमान के चरणों में मत्था टेककर सुख, समृद्धि व शांति की कामना की। मारवाड़ी समाज की ओर से रानी सती मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो हनुमान मंदिर तक पहुंची।
विज्ञापन

नगर के कोट किला कोहना स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने विधिविधान से पूजन किया। मारवाड़ी समाज की रानी सती मंदिर से निकली शोभायात्रा हनुमान मंदिर तक गई। इसमें समाज की सैकड़ों महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। लोगों ने हाथों में लिए ध्वज को हनुमान मंदिर में भेंट किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चला। नगर के ददरीघाट स्थित हनुमान मंदिर में विधिविधान से हनुमान जी का पूजन किया गया। दर्शन-पूजन करने आने वाले भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। जिला कारागार में बंदियों की ओर से सुंदरकांड पाठ का संगीतमय धुन के साथ किया गया। हवन-पूजन के बाद बंदियों और कर्मचारियों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक आनंद कुमार शुक्ल, जेलर सुनील दत्त मिश्रा, उप कारापाल रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अभय मौर्य आदि मौजूद रहे।
बहादुरगंज : विजय राघव संगत कुटी और महावीर मंदिर परिसर में हनुमत कृपा सेवा समिति की ओर से मनाए गए हनुमान जन्मोत्सव में सुबह मंदिर में वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन-अर्चन के बाद सुंदरकांड और 108 बार सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मुहम्मदाबाद : स्थानीय नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। चैत मास की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है। मंदिरों को रंग-बिरंगे विद्युत झालरों और फूलों से सजाया गया था। नगर के तिवारी टोला स्थित मनोकामना देव संकटमोचन मंदिर में मंदिर को फूलों से सजाया गया था। देवकली : हनुमान जयंती पर गांवों में रामायण पाठ, कीर्तन, भजन, हवन हुआ। देवकली, पियरी, सोन्हुली, बासूपुर, नसीरपुर, होलीपुर, मुस्लिमपुर, पहाड़पुर, शिवदासी चक, रामपुर मांझा, भितरी, धुवार्जुन, मौधिया, ईशनपुर, मऊपारा, तराव, सिकंदरा, महमूदपुर, महोलिया आदि गांवों में हनुमान जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें