फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अध्यक्ष पद के सभी 14 पर्चे वैध

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच का कार्य मंगलवार को किया गया। इसके चलते नामांकन स्थलों के आसपास गहमा-गहमी रही। उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्र ने बताया कि नगर पालिका परिषद गाजीपुर में अध्यक्ष पद के 14 पर्चे तथा जंगीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 11 नामांकन वैध पाए गए। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार नगरपालिका परिषद के चुनाव में मंगलवार को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच रिटर्निंग अफसर उपजिलाधिकारी भारत भार्गव की देखरेख में हुई। इसमें चेयरमैन के लिए दाखिल सभी आठ नामांकन पत्र और 25 वार्डो के सभासद पद के लिए दाखिल 134 नामांकन पत्र वैध पाए गए। वैध नामांकन पत्रों की सूची तहसील भवन के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई। जमानिया : पालिका परिषद के अध्यक्ष के 14 एवं सभासद पद के 121 सभी नामांकन वैध पाए गए। औड़िहार : नगर पंचायत सैदपुर के अध्यक्ष पद के आठ तथा सभासद पद के 83 पदों पर दाखिल नामांकन पत्र जांच में सभी वैध पाए गए। नामांकन पत्रों की वापसी 20 अप्रैल को होगी। कासिमाबाद : नगर पंचायत बहादुरगंज के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल सभी आठ पर्चे वैध पाए गए वहीं सदस्य पद पर 72 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। उन सभी के नामांकन वैध पाए गए हैं। सेवराई : एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए भरे गए 13 नामांकन फार्म सभी वैध पाए गए। वहीं सभासद पद के लिए कुल 52 नामांकन फार्म में एक फार्म निरस्त हुआ जबकि 51 फार्म वैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें