फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे बेची जा रही शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगज। थाना क्षेत्र के हरखूपुर चट्टी एवं चौखड़िया ढेलवा गांव में पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से बुुधवार की देर रात छापेमारी की। इस दौरान सड़क किनारे बेची जा रही 52 लीटर अवैध शराब, बिक्री के 560 रुपये और 1500 लीटर लहन बरामद किया। साथ ही पांच तस्करों को धर-दबोचा। पुलिस ने लहन को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार और थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय पुलिस कर्मियों के साथ पठानपुर गांव के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हरखूपुर गांव की चट्टी के सामने सड़क किनारे अवैध शराब बेचने का काम कर रहा है। सूचना पर सक्रिय टीम ने दबिश दी तो एक व्यक्ति के पास से 120 रुपये और अवैध शराब बरामद हुआ। इसके बाद चौखड़िया ढेलवा सड़क के किनारे दबिश देकर चार तस्करों को धर-दबोचा। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम भीम बिंद निवासी हरखूपुर, मोती बिंद निवासी चौखड़िया ढेलवा, फौजदार बिंद, सुभाष कुमार बिंद और शेषनाथ बिंद निवासी ढेलवा बताया। टीम ने 52 लीटर अवैध शराब और बिक्री के 560 रुपये बरामद किए। साथ ही बरामद 1500 लीटर लहन भी नष्ट कराया गया। टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह, उपनिरीक्षक कृपेंद्र प्रताप सिंह, धर्मदेव चौहान, फूलचंद्र यादव, मनोज कुमार सिंह, सुनील पांडेय, मनीष कुमार, देवानंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें