फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गोवंश का पूजन कर गुड़ खिलाया, किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने रविवार को दो गोशालाओं निरीक्षण किया। उन्होंने मरदह के कंसहरी व सदर के आरटीआई गोशाला का जायजा लिया।
विज्ञापन

आरटीआई गोशाला में गोवंश का पूजन कर माल्यार्पण करते हुए गुड़ खिलाया और पौधरोपण किया। उन्होंने पशुओं को दिए जाने वाले हरे चारे, पानी, चोकर, चुन्नी, भूसा, गुड़, नमक एवं समय-समय पर कराए जाने वाले टीकाकरण की जानकारी ली।
सरकार द्वारा जारी धनराशि के सापेक्ष दी जाने वाली खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। गोशाला में बीमार पशुओं को चिकित्सकीय परीक्षण कर उपचार कराने काे कहा।
विज्ञापन

बीमार पशु को स्वस्थ पशुओं के साथ न रखकर अलग शेड बनाने का निर्देश दिया। गोशाला में नीम, बरगद, पीपल, पाकड़, सहजन का पेड़ लगाने को कहा। सदस्य ने कहा कि गोशाला के स्वयं सहायता समूह एवं कुपोषित बच्चों के परिवारों को योजना का लाभ दिया जाए।
इस योजना के माध्यम से खेती करने वाले किसानों को भी लाभ प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से किसान प्राकृतिक खेती कर सकेंगे। किसान गोबर के माध्यम से अपने घर पर बायोगैस का उपयोग कर सकेंगे।
बायोगैस संयंत्र लगाने पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके शाही, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रुद प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें