फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद की घटना के बाद सतर्कता बढ़ी

Wed, 11 Mar 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में पुलिस द्वारा गोली मारकर की गई अधिवक्ता की हत्या के बाद वकीलों के भड़के आक्रोश को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से जिले की सभी कचहरियों में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन



इलाहाबाद में सब इंस्पेक्टर द्वारा गोली मारकर की गई अधिवक्ता की हत्या की घटना से अधिवक्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। घटना के बाद वाराणसी में नाराज अधिवक्ताओं द्वारा एसएसपी आफिस पर किए गए पथराव की सूचना से पुलिस हलकान रही।

इसकी सूचना   के बाद जिला प्रशासन द्वारा  भी जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई। एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर सदर, सैदपुर, जखनिया, मुहम्मदाबाद तथा जमानिया कचहरी में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। एसपी का कहना था कि सुरक्षा के मद्देनजर यह    सब किया गया है, ताकि जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।
विज्ञापन



न्यायिक कार्य नहीं करेंगे वकील
 इलाहाबाद जिला न्यायालय में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर की गई गोलीबारी को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश पनप उठा हुआ है। घटना को लेकर बुधवार की दोपहर में सिविल बार सभागार में अधिवक्ताओं की आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें मृत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि देने के साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

बैठक में सिविल बार संघ के  उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडेय, प्रभारी महासचिव मुन्ना लाल, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ सिंह, राजेंद्र विक्रम सिंह, कृपा शंकर राय, ओमप्रकाश गुप्ता, जय सूर्य भट्ट, साधन चक्रवर्ती, शिव प्रसाद यादव, उपेंद्र नाथ राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें