फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के बाद एक और घायल महिला की मौत

Thu, 26 Feb 2015 11:00 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के जसदेवपुर गांव निवासी गुलाब पटेल के यहां द्वारपूजा के दौरान बारजा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं महिला-पुरुष सहित 35 लोग घायल हो गए। शहनाई की धुन के बीच लोगों की चीख-पुकार गूंजने लगी और खुशियों भरा माहौल पलभर में मातम में बदल गया। उदासी भरे माहौल में किसी तरह शादी की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन



जसदेवपुर निवासी गुलाब पटेल की भतीजी प्रियंका पटेल की शादी मुहम्मदाबाद के बालापुर निवासी मोहन पटेल के पुत्र राजेश पटेल से तय थी। बुधवार की देर शाम बारात पहुंची। नाश्ता-पानी करने के बाद बाराती नाचते-गाते लड़की की दरवाजे पर पहुंचे। द्वारपूजा समारोह देखने के लिए युवतियों-महिलाओं और बच्चे दरवाजे के बाहर और अपने मकानों के बारजे पर पहुंच गए। गुलाब पटेल के पड़ोसी विरेंद्र गुप्ता के मकान के बारजे पर दर्जनों महिलाएं, युवतियां और बच्चे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक वीरेंद्र गुप्ता का बारजा धराशाई हो गया।

जो लोग बारजे के ऊपर खड़े थे और जो उसके नीचे थे, सभी मलबे की चपेट में आ गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस के साथ 108 नंबर की एम्बुलेंस को फोन कर मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुट गए। 35 घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां दूल्हे के रिश्तेदार बाराती बलिया के नरही थाना क्षेत्र के कोठिया सिंदुरिया निवासी रंजन पटेल की मौत हो गई, जबकि 17 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही चिकित्सकों ने गुलाब पटेल की पड़ोसी सविता देवी (45) और   यही के उमेश तिवारी को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय देर रात सविता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दोनों मौतों की खबर से शादी के  रंग में भंग पड़ गया और किसी तरह शादी की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें